Site icon Samagra Bharat News website

पिछले 24 घंटे में मिले कोरोना के 53 हजार नए केस, 1422 मरीजों की जान

The speed of corona in India is slowly decreasing. In the last 24 hours, a total of 53 thousand 256 new cases of infection have come inside the country. This is the first time after 88 days that so few new cases of corona have been registered.

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 21जून। भारत में कोरोना की रफ्तार धीरे कम हो रही है। बीते 24 घंटों में देश के अंदर संक्रमण के कुल 53 हजार 256 नए मामले आए हैं। 88 दिनों बाद पहली बार ऐसा हुआ है जब कोरोना के इतने कम नए केस दर्ज किए गए हों। वही इस दौरान कोरोना के 78 हजार 190 मरीज ठीक हुए हैं। लगातार 39वें दिन ठीक होने वाले मरीजों की संख्या नए मामलों से ज्यादा है। वहीं, अब कोरोना के सक्रिय मामले भी घटकर 7 लाख 2 हजार 887 पर आ गए हैं।
देश में कोरोना से ठीक होने वालों की दर 96.36 फीसदी हो गई है। दैनिक संक्रमण दर भी 3.83 फीसदी तक पहुंच गई है। यह लगातार 14 दिनों से 5 फीसदी से नीचे है। साप्ताहिक संक्रमण दर भी अब 3.32 फीसदी है।
भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 13 लाख 88 हजार 699 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 39,24,07,782 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

Exit mobile version