Site icon Samagra Bharat News website

एक बार फिर रद्द हुई अमरनाथ यात्रा, श्रद्धालुओं के लिए ऑनलाइन होगी आरती

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 21जून। देश में मौजूदा कोविड की स्थिति के कारण, जम्मू और कश्मीर सरकार ने वार्षिक अमरनाथ यात्रा को रद्द करने का फैसला किया। शाइन बोर्ड ने कहा कि पवित्र गुफा पर सभी पारंपरिक धार्मिक अनुष्ठान पहले की ही तरह किए जाएंगे। इस फैसले की घोषणा जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने श्राइन बोर्ड के साथ चर्चा के बाद की।
हालाँकि, भक्तों के लिए “आरती” की सुविधा ऑनलाइन दी जाएगी।
बता दें कि वैश्विक महामारी कोरोना के कारण दूसरी बार अमरनाथ यात्रा को रद्द किया गया। हालांकि कोरोना मामलों में अभी काफी राहत मिली है लेकिन एहतियात के तौर पर यह फैसला लिया गया है।

इससे पहले जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शुक्रवार को कहा था कि सरकार जल्द ही वार्षिक अमरनाथ तीर्थयात्रा आयोजित करने पर फैसला करेगी, लेकिन साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि लोगों की जान बचाना उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Exit mobile version