Site icon Samagra Bharat News website

दिल्ली: जूता फैक्ट्री में लगी भीषण आग, आग बुझाने में जुटीं दमकल की 31 गाड़ियां

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 21जून। राजधानी दिल्ली के उद्योग नगर के जे-5 में स्थित एक जूता फैक्ट्री में सोमवार सुबह भीषण आग लग गई। फैक्ट्री से आग की लपटें उठती देख इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि इस घटना में किसी भी नुकसान की कोई खबर नहीं है, लेकिन बताया जा रहा है कि हादसे के बाद से 5-6 लोग लापता है।

दिल्ली दमकल विभाग के अधिकारियों के अनुसार उन्हें फैक्ट्री में आग लगने की जानकारी सुबह 8:22 मिनट पर मिली थी, जिसके बाद दमकल की 24 गाड़ियां घटनास्थल पर भेजी गईं। इसके बावजूद आग काबू में न आते देख दमकल की 7 और गाड़ियों को मौके पर बुलाया गया है।

दिल्ली फायर सर्विस के डायरेक्टर अतुल गर्ग ने बताया कि कम से कम 5-6 लोग लापता हैं। मैं मौके पर जा रहा हूं। आग पर अभी तक काबू नहीं पाया जा सका है। दमकल 31 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। दमकल कर्मियों द्वारा आग पर काबू पाने की कोशिशें लगातार जारी हैं। आग लगने की वजह फिलहाल पता नहीं चल सकी है।

 

Exit mobile version