Site icon Samagra Bharat News website

वादियों में रोमांस करना पड़ा भारी, वेब कैमरे से कैद हुई कपल की तस्वीरें

Having sex at an altitude of 6500 feet in the beautiful plains of the mountains has become overwhelming for this couple. Yes, a webcam

समग्र समाचार सेवा
ऑस्ट्रिया, 21जून। पहाड़ों की खूबसूरत वादियों में 6500 फीट की ऊंचाई पर सेक्स करना इस कपल को भारी पड़ गया है। जी हां इन पहाड़ों पर मौजूद एक वेबकैमरे ने इस कपल की फोटो क्लिक कर ली और फिर इन तस्वीरों को ऑनलाइन पोस्ट कर दिया। इस कपल को इस बात का विल्कुन भी अंदाजा नही रहा होगा।
मामला ऑस्ट्रिया की सबसे पश्चिमी और सबसे ऊंची पहाड़ी श्रृंखला नॉक पर्वत का है। यहां एक कपल ट्रेकिंग करने के बाद काफी थक गया था और उन्होंने आराम करने का फैसला किया था। इसके थोड़ी देर बाद ये कपल वही पर सो गया था।
हालांकि कुछ देर बाद दोनों रोमांस करने लगे लेकिन उन्हें इस बात का कोई अंदाजा नहीं था कि इन पहाड़ों पर एक वेबकैम भी मौजूद था जो कुछ मिनटों के अंतराल के बाद तस्वीरें क्लिक करता है। इस कैमरे पर कपल की न्यूड तस्वीरें क्लिक हो गई और कुछ दिनों बाद वायरल भी हो गई।
हालांकि वेब मीडिया सॉल्यूशन्स के रोनाल्ड श्लेंडर का कहना था कि पैनोरमा और मौसम वाले कैमरों को निगरानी वाले कैमरे नहीं माना जा सकता है वे लगातार रिकॉर्डिंग प्रसारित नहीं करते हैं इस कपल की तस्वीरें सॉफ्टवेयर की गलती वायरल हो गईं।

Exit mobile version