Site icon Samagra Bharat News website

जान है तो जहान है”:टीकाकरण में झिझकना कोरोना को आमंत्रण है- अल्पसंख्यक कार्य मंत्री श्री नकवी

Minority Affairs Minister Shri Mukhtar Abbas Naqvi today called for creating awareness about corona vaccination in rural

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 21जून। अल्पसंख्यक कार्य मंत्री श्री मुख्तार अब्बास नकवी ने आज देश के ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों में कोरोना टीकाकरण के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए और कुछ निहित स्वार्थों द्वारा मौजूदा टीकाकरण अभियान के संबंध में फैलाई जा रही अफवाहों और आशंकाओं को “कुचलने और रोकने” के लिए एक राष्ट्रव्यापी जागरूकता अभियान “जान है तो जहान है” शुरू किया। ।

श्री नकवी ने उत्तर प्रदेश के रामपुर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चमरौआ से अभियान की शुरुआत करते हुए कहा कि टीकाकरण में झिझकना ही कोरोना को आमंत्रण देना है।

श्री नकवी ने कहा कि कुछ लोग निहित स्वार्थ के लिए देश के कुछ क्षेत्रों में कोरोना के टीके को लेकर अफवाहें और आशंकाएं फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे तत्व लोगों के स्वास्थ्य और कल्याण के दुश्मन हैं।

अल्पसंख्यक कार्य मंत्री ने कहा कि अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय ने विभिन्न सामाजिक-शैक्षिक संगठनों, गैर सरकारी संगठनों और महिला स्वयं सहायता समूहों के साथ जागरूकता अभियान शुरू किया है, जो आने वाले दिनों में पूरे देश में आयोजित किया जाएगा। अभियान के तहत विभिन्न धार्मिक नेता, सामाजिक, शैक्षिक, सांस्कृतिक, चिकित्सा, विज्ञान और अन्य क्षेत्रों के प्रमुख लोग टीकाकरण के लिए लोगों को प्रभावी संदेश दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश भर में इस अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक भी आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने कहा, दो “भारत में निर्मित” कोरोना टीके हमारे वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत का परिणाम हैं और यह वैज्ञानिक रूप से सिद्ध हो चुका है कि ये टीके कोरोना के खिलाफ लड़ाई में पूरी तरह सुरक्षित और प्रभावी हथियार हैं। उन्होंने कहा कि भारत को कोरोना महामारी से मुक्त बनाने के लिए हर पात्र व्यक्ति को टीका लगवाना चाहिए।

श्री नकवी ने कहा कि अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय की ‘नई रोशनी’ योजना के तहत कार्यरत राज्य हज समितियों, वक्फ बोर्डों, उनके संबद्ध संगठनों, केंद्रीय वक्फ परिषद, मौलाना आजाद शिक्षा प्रतिष्ठान, विभिन्न सामाजिक और शैक्षणिक संस्थानों, गैर सरकारी संगठनों, महिला स्वयं सहायता समूहों को जागरूकता अभियान में शामिल किया गया है। ये संगठन लोगों को कोरोना महामारी से निपटने के लिए टीका लगवाने के लिए प्रोत्साहित और प्रेरित करेंगे।

श्री नकवी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार भारत में दुनिया का सबसे बड़ा कोरोना टीकाकरण अभियान चला रही है। देश में अब तक करोड़ों लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। भारत उन देशों की तुलना में कोरोना टीकाकरण में बहुत आगे है जिनके पास पहले से ही बेहतर संसाधन और सुविधाएं थीं।

श्री नकवी ने कहा कि सरकार और समाज ने एकजुट होकर प्रतिबद्धता, संकल्प और आत्मसंयम से कोरोना को हराने का काम किया है और देश संकट से बाहर आ रहा है।

Exit mobile version