Site icon Samagra Bharat News website

सोपोर में सुरक्षाबलों ने लश्कर के कमांडर सहित तीन आतंकियों को किया ढेर

समग्र समाचार सेवा
जम्मू, 21जून। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को एक बड़ी कामयाबी मिली है। रविवाद शाम से जारी एनकाउंटर में लश्कर के टॉप कमांडर मुदसिर पंडित के साथ ही दो अन्य आतंकियों को भी ढेर कर दिया गया है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि खबरों से जानकारी मिलने के बाद तांत्रेपुरा में यह एनकाउंटर शुरू किया गया था।

कश्मीर पुलिस चीफ विजय कुमार ने बताया कि आतंकी मुदसिर पंडित तीन पुलिसकर्मियों, दो पार्षदों और दो नागरिकों की हत्या का आरोपी था। इसके अलावा उस पर कई सीमा संबंधित अपराधों का भी आरोप था।

बीते कुछ दिनों से जम्मू-कश्मीर की पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीमें सोपोर इलाके में संयुक्त अभियान चला रही है। 12 जून को सोपोर में हुए आतंकी हमले के बाद यह अभियान चलाया जा रहा है। इस हमले में दो पुलिसवालों और दो आम नागरिकों की जान चली गई थी।

पुलिस ने बताया कि इस हमले के लिए लश्कर-ए-तैयबा जिम्मेदार था। विजय कुमार ने इसकी भी जानकारी दी कि 12 जून को हुए आतंकी हमले में शामिल दो आतंकियों में से एक मुदसिर पंडित था।

Exit mobile version