Site icon Samagra Bharat News website

यूपी विधानसभा चुनाव 2022: एक बार फिर लखनऊ पहुंचे बीजेपी के केंद्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष

The preparation of the roadmap for the 2022 Uttar Pradesh Assembly Elections is in full swing, the top organization of the Bharatiya

समग्र समाचार सेवा
लखनऊ, 21जून। भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष संगठन ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 का रोडमैप की तैयारी जोरो पर है। लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष के साथ ही उत्तर प्रदेश के प्रभारी पूर्व केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह ने मोर्चा संभाल लिया है। अब इस माह में लगातार दूसरी बार लखनऊ पहुंचे संतोष व राधा मोहन भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में बैठक करेंगे। उनके साथ भाजपा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह तथा महामंत्री संगठन सुनील बंसल भी हैं।
बता दें कि बीएल संतोष सोमवार से तीन दिन लखनऊ में मौजूद रहेंगे। इस दौरान वह सरकार के मंत्रियों से लेकर संगठन के पदाधिकारियों के साथ 2022 के चुनाव की रणनीति तय करेंगे। हांलाकि बीएल संतोष का एक ही महीने में दूसरी बार राजधानी लखनऊ जाने से सियाही हलचलें तेज हो गई है।

हांलाकि पार्टी के मुताबिक बीएल संतोष के लखनऊ दौरे को लेकर दी गयी जानकारी के मुताबिक, संगठन मंत्री बीएल संतोष पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठकें करके पार्टी की तरफ से प्रारंम्भ किये पोस्ट कोविड सेंटर, टीककरण जनजागरण अभियान और अन्य सेवा कार्यों की समीक्षा कर मार्गदर्शन करेंगे।
भाजपा ने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर संगठनात्मक गतिविधियों को और तेज कर दिया है। सरकार के साथ बेहतर से बेहतर तालमेल बनाया जा रहा है, जिसके तहत मंत्रियों को भी प्रभार वाले जिलों में प्रवास का जिम्मा सौंप दिया गया है। इधर, आयोग, मोर्चे, प्रकोष्ठ और विभागों के खाली पद भरने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अब आगे के और कार्यक्रम बनाए जा रहे हैं।

Exit mobile version