Site icon Samagra Bharat News website

मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने संत निरंकारी भवन में चल रहे कोविड वैक्सीनेशन सेंटर का किया निरीक्षण

समग्र समाचार सेवा
देहरादून, 22 जून। मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने कारगी चौक के समीप संत निरंकारी भवन में चल रहे कोविड वैक्सीनेशन सेंटर का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से वैक्सीनेशन की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान सभी व्यवस्थाएं सही पाये जाने पर मुख्यमंत्री ने संतोष व्यक्त किया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने जानकारी दी कि इस वैक्सीनेशन केन्द्र में 45 वर्ष से अधिक आयु एवं 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों का टीकाकरण हो रहा है। इस अवसर पर जिलाधिकारी देहरादून डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव भी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने तत्पश्चात दून अस्पताल में कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज ली।

Exit mobile version