Site icon Samagra Bharat News website

सियासी मंथन के बीच डिप्टी सीएम मौर्य के घर पहुंचे सीएम योगी, हलचल हुई तेज

Amidst the political churning in Lucknow, the capital of Uttar Pradesh, the Chief Minister of the state Yogi Adityanath reached Deputy Chief

समग्र समाचार सेवा
लखनऊ, 22जून। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सियासी मंथन के बीच प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ साढ़े चार साल में पहली बार उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के घर पहुंचे और उनके साथ दोपहर का भोजन किया। मुख्यमंत्री के साथ राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सह सर कार्यवाह कृष्णगोपाल, महामंत्री संगठन बीएल संतोष सहित कोर कमेटी के सदस्य भी मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि योगी डिप्टी सीएम केशव मौर्य को बेटे की शादी की बधाई देने के लिए पहुंचे थे।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के घर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भोजन करने के बाद से राजनीतिक गलियारेम में हलचल मची हुई है। इस विजिट से मुख्यमंत्री योगी सरकार व संगठन में एकता का संदेश देना चाहते हैं। बता दें कि बीते दिनों केशव मौर्य ने बयान दिया था कि यूपी में मुख्यमंत्री का फैसला चुनाव के बाद तय किया जाएगा जिस पर राजनीतिक चर्चाओं का दौर शुरू हो गया था।

सोमवार को पूर्व नौकरशाह अरविंद कुमार शर्मा ने भी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को पत्र लिखकर उपाध्यक्ष बनाने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया था। पत्र में उन्होंने संदेश दिया था कि यूपी का चुनाव 2022 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा। उन्होंने कहा था कि योगी जी के नेतृत्व में भाजपा 2017 से भी बड़ी सफलता इस बार के चुनाव में दर्ज करेगी।

मुख्यमंत्री योगी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के घर जाने को लेकर कहा जा रहा है कि सरकार की तरफ से आल इज वेल का संदेश देने का प्रयास किया जा रहा है।

Exit mobile version