Site icon Samagra Bharat News website

जम्मू-कश्मीर: पीएम मोदी की बैठक में शामिल होंगें गुपकर नेता, बोले- 370 पर समझौता नहीं

On June 24, on the call of Prime Minister Narendra Modi, all the leaders of Jammu and Kashmir, who have got a call from the Center,

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 22जून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बुलावे पर 24 जून को जम्मू कश्मीर के सभी नेता, जिन्हें केंद्र की ओर से बुलावा मिला है, दिल्ली आएंगे और प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में बैठक में शामिल होंगे। गुपकर जन घोषणापत्र गठबंधन (पीएजीडी) के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने मंगलवार को बताया कि गठबंधन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में शामिल होगा। यह घोषणा यहां अब्दुल्ला के गुपकर रोड स्थित आवास पर केंद्र के निमंत्रण को लेकर चर्चा करने के लिए बुलाई गई पीएजीडी नेताओं की बैठक के बाद की गई। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) नेता एम वाई तारिगामी सहित घटक दलों के नेता नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष अब्दुल्ला के आवास पर पूर्वाह्न 11 बजे पहुंचे। जम्मू-कश्मीर के राजनीतिक दलों ने पिछले दो दिन बैठक करके विचार-विमर्श किया।
पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) नेता एम वाई तारिगामी सहित घटक दलों के नेता नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष अब्दुल्ला के आवास पर पूर्वाह्न 11 बजे पहुंचे. जम्मू-कश्मीर के राजनीतिक दलों ने पिछले दो दिन बैठक करके विचार-विमर्श किया।
बैठक में शामिल हुए गुपकार गठबंधन के प्रवक्ता युसुफ तारीगामी ने कहा, ‘हम जम्मू-कश्मीर को लेकर उनसे बात करेंगे। हमारी मीटिंग का कोई एजेंडा नहीं है, सब अपनी बात रखने के लिए स्वतंत्र हैं। हम आपको यकीन दिलाना चाहते हैं कि हम मीटिंग में आसमान के तारे नहीं मांगेंगे। हम वही मांगेंगे, जो हमारा था और हमारा ही रहना चाहिए।’ मीटिंग में शामिल मुजफ्फर शाह ने कहा है कि आर्टिकल-370 को लेकर हम कोई समझौता नहीं करेंगे।

Exit mobile version