Site icon Samagra Bharat News website

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जनसंघ के संस्थापक डॉ मुखर्जी को अर्पित की श्रद्धाजलि

Madhya Pradesh Chief Minister Shivraj Singh Chouhan today paid tribute to the founder of Jana Sangh, Dr. Shyama Prasad Mookerjee.

समग्र समाचार सेवा
भोपाल, 23जून।  ध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की है।

शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर लिखा कि एक देश में दो निशान, दो प्रधान, दो विधान नहीं चलेंगे।’ के ध्येय की प्राप्ति के लिए अपने प्राणों को न्योछावर कर देने वाले मां भारती के सपूत, जनसंघ के संस्थापक, श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के बलिदान दिवस पर उनके चरणों में विनम्र श्रद्धांजलि।

चौहान ने एक और ट्वीट में लिखा कि महान चिंतक, विचारक, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों के पवित्र प्रकाश से सज्जित उनके प्रखर मंत्रों को आत्मसात कर हम सब सर्वदा मां भारती की सेवा करते रहेंगे। उनकी दिखाई राह पर चलते हुए राष्ट्र की उन्नति एवं विकास में योगदान ही उनके चरणों में सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

Exit mobile version