Site icon Samagra Bharat News website

दिल्ली- एनसीआर में मानसून में हो रही देरी, जानें क्या है कारण

Monsoon has knocked in many states of the country, but in the meantime, monsoon has not yet knocked in Delhi-NCR, Punjab,

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 23जून। देश के कई राज्‍यों में मानसून दस्‍तक दे चुका है, लेकिन इस बीच दिल्ली-एनसीआर , पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में मानसून ने अभी तक दस्तक नही दी है। प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र (RMC) दिल्ली के मुताबिक, इस बार जहां मानसून में देरी हो रही है, वहीं पूर्वी, मध्य और उत्तर-पश्चिम भारत के आसपास के इलाकों में यह तय समय से पहले पहुंच रहा है।
इस बाबत आरएमसी प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि दिल्ली में 26 जून को हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन इसे भी मानसून की दस्तक नहीं कहा जाएगा. दिल्‍ली के लोगों को अभी बारिश को और इंतजार करना होगा।

बता दें कि इससे पहले मौसम विभाग ने दिल्‍ली में मानसून के 12 दिन पहले यानी 15 जून तक पहुंचने की संभावना जताई थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. इसके बाद दिल्ली में 22 जून तक मानसून के दस्तक देने का अनुमान था, लेकिन यह अब तक नहीं आ सका है. इसके पीछे मौसमी परिस्थितियों बताई जा रही हैं. हालांकि मौसम विभाग ने एक बार फिर दिल्ली में जून के अंत तक मानसून आने की संभावना जताई है।
विभाग ने बताया था कि 26 जून और 30 जून के बीच इसके धीरे-धीरे जोर पकड़ने की संभावना है और फिर उसी दौरान इसके उत्तर पश्चिम भारत के अधिकतर हिस्सों की ओर बढ़ने की संभावना है।

Exit mobile version