Site icon Samagra Bharat News website

जनता में वैक्सीनेशन को लेकर भ्रम पैदा करने वालों ने चुपके से टीका लगवा लिया है- जेपी नड्डा

The war against covid-19 continues in the country. In this war, where vaccination is being considered as an important weapon

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 23जून। देश में कोविड -19 के खिलाफ जंग जारी है। इस जंग में जहां एक तरफ वैक्सनीनेशन को अहम हथियार माना जा रहा है वहीं दूसरी तरफ विपक्ष नें वैक्सीनेश को लेकर एक मुद्दा बना लिया है। इतना ही नहीं तमाम विपक्ष पार्टियों नें जनता के बीच वैक्सीनेशन को लेकर इतने भ्रम पैदा कर दिए है कि ज्यादात्तर लोग कोरोना का टीका लगवाने से पीछे हट रहे है।
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बुधवार को विपक्षी दलों पर टीकाकरण अभियान में ‘बाधक’ बने रहे ऐसे लोगों पर निशाना साधा है और कहां कि टीकों को लेकर भ्रम पैदा करने वालों ने खुद ‘चुपके-चुपके’ टीका लगवा लिया।

नड्डा ने कहा कि भारत में पहले 600 मीट्रिक टन तक ऑक्सीजन का उत्पादन होता था जबकि पिछले साल तक यह उत्पादन 1,000 मीट्रिक टन तक पहुंचा और कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर में जब देश में ऑक्सीजन की मांग बढ़ने लगी तब एक सप्ताह के भीतर इसका उत्पादन 3000 मीट्रिक टन तक पहुंचा दिया गया. उन्होंने कहा कि आज देश में 9,440 मीट्रिक टन से अधिक ऑक्सीजन का उत्पादन हो रहा है।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि टीकाकरण अभियान अभी देश में पूरी क्षमता के साथ चल रहा है और इस वर्ष के अंत तक 257 करोड़ टीकों की खुराक तैयार हो जाएंगी तथा सभी लोगों को दोनों खुराक देने के लिए भारत तैयार हो जाएगा. टीकों और टीकाकरण अभियान को लेकर सवाल खड़े करने के लिए विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, ‘हम साधक बने हुए हैं… हम साधना कर रहे हैं वहीं कुछ राजनीतिक दल बाधक बने हुए हैं।’

नड्डा ने कहा, ‘पहले लॉकडाउन को लेकर राजनीति की गई, फिर टीकों को लेकर सवाल उठाए गए. कांग्रेस के नेताओं ने लोगों को भ्रमित करने वाले बयान दिए और फिर उन्होंने खुद चुपके-चुपके टीके लगवा लिए…कोई नेता तो बताए कि उसने टीका नहीं लगवाया.’ ज्ञात हो कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा से भाजपा नेता पूछते रहे हैं कि उन्होंने कोविड-19 रोधी टीका लगवाया कि नहीं?

बता दें कि कोरोना टीका पर सवाल उठाने वाली पार्टी कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने पिछले दिनों जानकारी दी थी कि सोनिया गांधी कोविड-19 टीके की दोनों खुराकें ले चुकी हैं जबकि प्रियंका गांधी वाड्रा ने टीके की पहली खुराक ले ली है और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी कोविड से पूरी तरह सेहतमंद होने के बाद चिकित्सकों की सलाह पर टीका लगवाएंगे।

Exit mobile version