Site icon Samagra Bharat News website

कोरोना के मामलों में राहत का दौर जारी, दैनिक मामलों में गिरावट के साथ एक्टिव केसों की संख्या भी हुई कम

Amidst the decreasing cases of corona, the risk of new variant Delta Plus of corona in the country is increasing.

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 24जून। देश में धीर-धीरे कोरोना के दैनिक मामलों से राहत मिल रही है। खुशी की बात यह है कि इसके साथ ही एक्टिव केसों की भी संख्या कम होती जा रही है। बीते 24 घंटे के अंदर कोरोना वायरस के कुल 54 हजार 69 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इस दौरान कोरोना के कुल 68 हजार 885 मरीज ठीक भी हुए हैं। इसके बाद देश में एक्टिव मामले घटकर 6 लाख 27 हजार ही रह गए हैं।
लगातार 42 दिनों से देश में कोरोना के नए मामलों की तुलना में इससे ठीक होने वालों की संख्या ज्यादा है। देश में अब कोरोना से ठीक होने वालों की दर बढ़कर 96.61 फीसदी पर पहुंच गई है।

देशभर में बीते 3 दिनों से लगातार रिकॉर्ड टीकाकरण जारी है। पहले दिन जहां 86 लाख से ज्यादा लोगों को टीका दिया गया तो वहीं दूसरे दिन यह आंकड़ 54 लाख रहा और बुधवार को वैक्सीन की 64.89 लाख खुराके दी गईं। अब तक देश में कुल 30.16 करोड़ लोगों को कोरोना टीका दिया जा चुका है।

Exit mobile version