Site icon Samagra Bharat News website

गर्मियों में टैनिंग से बचाव के लिए प्रयोग करें घर में मौजुद ये नेचुरल और केमिकल्स फ्री सामग्री

The sun's rays are very strong in the summer season. In this case, there is a problem of tanning. To avoid tanning, women apply sunscreen

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 24जून। गर्मियों के मौसम में सूर्य की किरणें काफी तेज होती है। ऐसे में इससे टैनिंग की समस्या होती है। टैनिंग से बचने के लिए गर्मियों के मौसम में महिलाएं सनस्क्रीन लगाती हैं लेकिन हम आपको बता दें कि केमिकल्स युक्त प्रोडक्ट्स लगाने से बेहतर है कि आप अपने घर में मौजुद इन नेचुरल चीजों सें टैनिंग से बचाव कर सकते है।

कोकोनट ऑयल- यह स्किन के काफी अच्छा माना जाता है। इससे 20 प्रतिशत तक सूरज की हानिकारण किरणों से बचा जा सकता है।. साथ ही यह स्किन को सॉफ्ट भी बनाता है।

ऑलिव ऑयल और बादाम का तेल- इन दोनों को मिलाकर आप सनस्क्रीन बना सकते हैं। यह स्किन को टैनिंग से बचाते हैं. इसे बनाने के लिए के लिए आप दोनों तेल को बराबर मात्रा में मिक्स करें. इसके बाद इसमें जरूरत के हिसाब से बीवैक्स और गर्म पानी मिक्स करें फिर इसमें थोड़ा सा जिंक ऑक्साइड डाल दें।

एलोवेरा जैल- यह स्किन के दाग धब्बे, पिंपल्स से छुटकारा दिलवाने में मदद करता है. इसके साथ ही ये सनबर्न की समस्या से भी बचाता है।

Exit mobile version