Samagra Bharat News website

58 लाख की पाटन पटोला साड़ी में सोशल मीडिया पर छाई बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रतौला

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 25जून। वैसे तो बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रतौला अकसर सोशल मीडिया पर एक्टीव रहती है और अपनी बोल्ड तस्वीरों से धमाल मचाती रहती है। अलग-अलग ड्रेसेज़ से उनका फोटो उनके सोशल मीडिया के अकांउट में भरा पड़ा है। हालांकि कई बार अपनी ड्रेस के कारण ही उर्वशी रतौला जमकर ट्रोल का शिकार हुई और आलोचनाएं भी सूनी। लेकिन आज जो उन्होंने अपनी तस्वीर शेयर की है वह बेहद ही खूबसूरत और उनमें आज भारतीय नारी की एक छवि दिखी है जिसे काफी पंसद किया जा रहा है।

एक्ट्रेस पाटन पटोला साड़ी में अपनी कुछ खूबसूरत तस्वीरों को शेयर किया। मल्टीकलर कॉम्बिनेशन की साड़ी और हेवी ज्वैलरी उनपर काफी फब रही थी।
हाथों में बड़े-बड़े कंगन. माथे पर टीका लगाए शर्माती हुई उर्वशी की तस्वीरें फैंस को बेहद पसंद आईं।

बता दें, उर्वशी की इस साड़ी को बनाने में 6 महीने का वक्त लगा। इस खूबसूरत अभिनेत्री का लुक लगभग 58 लाख के आस-पास था।

बता दें, पाटन पटोला साड़ी को बनाना इतना आसान नहीं होता है। इसे बनाने में सिल्क का उपयोग किया जाता है और काफी मेहनत लगती है।

Exit mobile version