Site icon Samagra Bharat News website

उत्तराखंड: अब एक फोन कॉल पर होगा बुजुर्गों की समस्याओं का समाधान, मुख्यमंत्री ने 14567 हेल्पलाइन का किया शुभारंभ.

In Uttarakhand, the elderly will not have to worry because the state government has come up with such a way that all the problems of

समग्र समाचार सेवा
देहरादून, 25जून। उत्तराखंड में बुजुर्गों को परेशान नही होना पड़ेगा क्योंकि राज्य सरकार ने एक ऐसा रास्ता निकाला है जिससे बस एक फोन पर बुजुर्गों की सभी समस्याओं का समाधान हो पाएगा। जी हां मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने बृहस्पतिवार को आईटी पार्क में समाज कल्याण विभाग की ओर से चलाई जाने वाली उत्तराखंड वरिष्ठ नागरिक हेल्पलाइन सेवा 14567 का शुभारंभ कर दिया।
जिससे दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले बुजुर्गों की समस्या का समाधान हो सकेगा। इसके साथ ही सभी बुजुर्गों के पास सरकार की सभी योजनाओं का लाभ भी पहुंचेगा। सीएम ने कहा कि बुजुर्गों की सहायता के लिए सभी को आगे आना चाहिए। इसके लिए जनजागरूकता जरूरी है।

सीएम ने कहा कि प्रदेश के दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों में बड़ी संख्या में वरिष्ठ जन एकांकी जीवन जी रहे हैं। हमें उन तक पहुंचना है और उनकी समस्याओं का समाधान करना है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ जनों के कल्याण के लिए चलाई जाने वाली योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी ग्राम स्तर तक दी जाए। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि हेल्पलाइन 14567 बुजुर्गों की समस्याओं को दूर करने के लिए उपयुक्त मंच होगी। जिससे उन्हें भावनात्मक सहयोग भी मिलेगा।

अपर सचिव समाज कल्याण रामविलास यादव ने बताया कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार व समाज कल्याण विभाग उत्तराखंड की ओर से इस योजना को शुरू किया गया है। सुबह आठ से रात आठ बजे तक इस पर संपर्क किया जा सकता है। इस मौके पर प्रमुख सचिव एल फैनई सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

Exit mobile version