Site icon Samagra Bharat News website

योगी सरकार की नई पहल- अब वाराणसी के घाटों पर लगेगा कल्चरल साइनेज, हर घाट पर होगी घाटों की ऐतिहासिक कथा

The Yogi government of UP is going to install cultural signage on two ghats. This signage has many features. These signage are used

समग्र समाचार सेवा
वाराणसी,25जून। वैसे तो काशी नगरी के घाटों का वर्णन देश ही नही अपितु पूरी दुनिया में प्रख्यात है। यहां दुनिया भर से हजारों की मात्रा में पर्यटक आते है और घाटो का लुप्त उठाते है। काशी के 84 घाटों की श्रृंखला में हर घाट की अपनी पौराणिक मान्यताएं है। घाटों के अपने ऐतिहासिक महत्व भी है। इन घाटों पर विशेष धार्मिक आयोजनों से लेकर पारंपरिक ,सांस्कृतिक कार्यक्रम व लोक कलाएं देखने को मिलती है। पक्के घाटों पर खड़ी धरोहरें अपनी प्राचीनता खुद बयां करती है। परंपराओं की थांती समेटे हुए काशी हमेशा से पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र रही है। अब इसे और भी सरल और सुगम बनाने के लिए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने एक अहम फैसला लिया है जिसके मुताबिक पर्यटकों की सुविधा के लिए घाटों पर कल्चरल साइनेज लगेगा। जिससे पर्यटकों को एक ही घाट से अन्य घाटों पर होने वाले आयोजन व उनके पौराणिक महत्व व घाटों के आपस में एक दूसरे से दूरी की जानकारी मिल सके।

दुनिया की सबसे प्राचीनतम व जीवंत शहर काशी में आने वाला हर पर्यटक घाटों की ओर रुख जरूर करता है। व सुबह-ए-बनारस और शाम की गंगा आरती में शिरकत भी करता है। इसके अलावा व अन्य घाटों तथा धरोहरों के महत्व को भी देखना व समझना चाहता है। लेकिन घाटों पर कहीं भी सही जानकारी लिखे न होने से पर्यटक मायूस होते है उनकी इसी अधूरी यात्रा को योगी सरकार और भी आकर्षक बनाने जा रही है। यूपी की योगी सरकार दो घाटों पर कल्चरल साइनेज लगाने जा रही है। इस साइनेज की कई विशेषताएं है । ये साइनेज हर घाट पर होने वाली धार्मिक व सांस्कृतिक आयोजनों के बारे में जानकारी देगी। घाटों पर खड़े सदियों पुराने धरोहरों के बारे में बताएगी। इतना ही नहीं हर एक घाटों के बीच की सटीक दूरियां भी पर्यटकों को इस साइनेज के माध्यम से पता चल सकेगा।
क्सर देखा गया है कि अवैध गाइड व घाट के आस पास के लोग पर्यटकों को गलत जानकारियां दे देते है। जिससे देश की सांस्कृतिक तथा धार्मिक विरासत के संबंध में दुनिया में गलत जानकारियां व संदेश जाता है। लेकिन इस कल्चरल साइनेज के लग जाने से, अब देशी व विदेशी पर्यटक भारत की थांती की सही जानकारी अपने साथ समेट कर ले जाएंगे। ये साइनेज ख़ास मटेरियल कोर्टन स्टील, कंक्रीट से बना है। इसपर गंगा का जलस्तर बढ़ने पर भी पानी का कोई असर नहीं होगा।और हर मौषम को झेलने में सक्षम है।

Exit mobile version