Site icon Samagra Bharat News website

एक्ट्रेस समीरा रेड्डी ने शेयर किया बॉडी ट्रांसफोरमेशन की फोटो, वजन कम करने के लिए दिए कुछ खास टिप्स

Actress Sameera Reddy has shared some updates regarding her weight loss on social media. He plans to shed some extra weight this year

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 26जून। अभिनेत्री समीरा रेड्डी ने सोशल मीडिया पर अपने वेट लॉस को लेकर कुछ अपडेट शेयर किया है। उनकी योजना इस साल दीवाली आने तक कुछ एक्स्ट्रा वजन घटाने की है। समीरा ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें से एक तस्वीर में वह कुछ हेल्दी, तो दूसरी में स्लिम नजर आ रही हैं।

इसके साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा है, “तस्वीरें इतनी ही भ्रामक हो सकती हैं. इस फिटनेसफ्राइडे पर मैं खुद को यह याद दिलाना चाहती हूं कि आप जो देखते हैं वह वाकई में सच नहीं होता है. हां, मैं वर्कआउट कर रही हूं और मुझे रिजल्ट्स भी दिख रहे हैं, लेकिन मेरा अभी पेट भी है और अतिरिक्त चर्बी भी है, जो कुछ ही महीनों में चला जाएगा. जब मैं रियल बॉडी या तस्वीरें देखती हैं, तो प्रेरित महसूस करती हूं. यही है मेरा हैशटैगफिटनेसमोटिवेशन और इसी के चलते मैं और मेहनत करती हूं, अपडेट यह है कि मेरा यह हफ्ता अच्छा रहा।”

फॉलोअर्स के साथ अपनी वेट लॉस रेसिपी को शेयर करते हुए अभिनेत्री ने लिखा है, “कुल मिलाकर मेरे कुछ इंच कम हुए हैं और यह इंटरमिटेंट फास्टिंग, सुगर कंट्रोल और हफ्ते में चार बार योग और बैडमिंटन की बदौलत हुआ है. उम्मीद करती हूं कि मैं ऐसा करना जारी रखूंगी. मुझे लगता है कि इसी को मैं अपना दीवाली गोल बना लूं. आपका क्या ख्याल है? हैशटैगलेट्सडूदिस हैशटैगसोशलमीडिया वर्सेज हैशटैगरिएलिटी.”

Exit mobile version