Site icon Samagra Bharat News website

जिलाधिकारी श्री सी0 रविशंकर से ’’रोको कैंसर चेरिटेबिल ट्रस्ट’’ नई दिल्ली के पदाधिकारियों-डॉ शुभम गौतम एवं डॉ0 नेहा ने की शिष्टाचार

Infrastructure and Building Construction Corporation Ltd. from District Magistrate Shri C. Ravi Shankar on Monday at the camp office.

समग्र समाचार सेवा
हरिद्वार, 28जून। जिलाधिकारी श्री सी0 रविशंकर से सोमवार को कैम्प कार्यालय में ’’रोको कैंसर चेरिटेबिल ट्रस्ट’’ नई दिल्ली के पदाधिकारियों-डॉ शुभम गौतम एवं डॉ0 नेहा ने शिष्टाचार भेंट की।
जिलाधिकारी को मुलाकात के दौरान ’’रोको कैंसर चेरिटेबिल ट्रस्ट’’ के पदाधिकारियों ने कोविड-19 के संक्रमण को कम करने में इम्युनिटी के महत्व का जिक्र करते हुये कहा कि हमारी संस्था जनपद में ऐसे बच्चों को फूड सप्लीमेंट वितरित करना चाहती है, जिन्हें इसकी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि हमारी संस्था वैक्सीनेशन के कार्य में भी सहयोग प्रदान करना चाहती है।
जिलाधिकारी ने ’’रोको कैंसर चेरिटेबिल ट्रस्ट’’ नई दिल्ली की पहल की प्रशंसा की तथा पदाधिकारियों से कहा कि आप अपनी योजना का विस्तृत प्रस्ताव प्रस्तुत करें।

हरिद्वार। जिलाधिकारी श्री सी0 रविशंकर से सोमवार को कैम्प कार्यालय में डॉ0 आर0एस0 दूबे, उप महाप्रबन्धक(सिविल), उत्तराखण्ड मेट्रो रेल, शहरी अवस्थापना एवं भवन निर्माण निगम लि0 द्वारा हरिद्वार शहर में परिवहन की पी0आर0टी0(पर्सनलाइज रैपिड ट्रांजिट सिस्टम) प्रणाली हेतु तैयार किये प्रस्ताव के सम्बन्ध में चर्चा हुई।

जिलाधिकारी श्री सी0 रविशंकर को डॉ आर0एस0 दूबे तथा उनकी टीम ने पी0आर0टी0(पर्सनलाइज रैपिड ट्रांजिट सिस्टम) प्रणाली के सम्बन्ध में बताया कि यह योजना पी0पी0पी0 मोड पर तैयार की जायेगी। इस योजना का सर्वे दिल्ली मेट्रो एवं उत्तराखण्ड मैट्रो ने मिलकर किया है। इस प्रणाली को तैयार करने में 60 करोड़ रूपये प्रति किलोमीटर की लागत आयेगी।
पी0आर0टी0(पर्सनलाइज रैपिड ट्रांजिट सिस्टम) प्रणाली के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने कहा कि इस सम्बन्ध में परिवहन सहित सम्बन्धित विभागों से भी सलाह-मशविरा कर लिया जाये।
इस अवसर पर श्री बृजेश मिश्रा, सेक्शन इंजीनियर सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।

Exit mobile version