Site icon Samagra Bharat News website

उत्तराखंड के इन इलाकों में भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग

समग्र समाचार सेवा
पिथौरगढ़, 28जून। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में आज दोपहर भूकंप के झटकों महसूस किए गए जिसके बाद लोगं अपने घरों से बाहर निकल गए। दोपहर करीब 12 बजकर 18 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। फिलहाल किसी नुकसान की सूचना नहीं है। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.7 दर्ज की गई है। इसका केंद्र पिथौरागढ़ में जमीन के भीतर करीब दस किलोमीटर रहा। भूकंप से पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी और बागेश्वर जिले के कपकोट आदि स्थानों पर लोगों को ज्यादा झटके महसूस किए गए। झटके से फिलहाल कोई नुकसान नहीं हुआ है।

Exit mobile version