Site icon Samagra Bharat News website

पिछले 24 घंटे में मिले 50 हजार से कम कोरोना के नए केस, मौतों का आंकड़ा भी हुआ कम

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 28जून। पिछले 24 घंटे के अंदर भारत में कोरोना वायरस के 46 हजार 148 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसके साथ ही अब देश में कोरोना के इलाज कर रहे मरीजों का आंकड़ा भी घटकर 5 लाख 72 हजार 994 पर आ गया है, जो कि कुल मामलों का सिर्फ 1.89 फीसदी है। इस दौरान राहत की बात यह भी है कि देश में कोरोना से हर दिन हो रही मौतों का आंकड़ा भी 1 हजार से नीचे आ गया है। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना से 979 लोगों ने दम तोड़ा है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले एक दिन में कोरोना के 58 हजार 578 मरीज ठीक हुए हैं। लगातार 46वें दिन से भारत में कोरोना से ठीक होने वालों का आंकड़ा इसके नए मामलों से ज्यादा रहा है।

देश में अब कोरोना से ठीक होने वालों की दर भी बढ़कर 96.80 फीसदी हो गई है। साप्ताहिक के साथ ही दैनिक संक्रमण दर भी लगातार 5 फीसदी से नीचे रह रही है।

 

Exit mobile version