Site icon Samagra Bharat News website

पेट्रोल डीजल के बढ़तें दामो ने मचाया हाहाकार, नाराज ट्रांसपोर्ट यूनियन ने किया प्रदर्शन

Due to the continuous increase in the prices of petrol and diesel, it is becoming very difficult for the transporters to run the work now.

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 28जून। पेट्रोल डीजल के दामों में लगातार हो रही बढ़ोतरी से ट्रांसपोर्टरों के लिए अब काम चला पाना बेहद मुश्किल हो रहा है।ट्रांसपोर्टरों का कहना है कि पिछले लंबे समय से काम लगातार कम हो रहा है और डीजल के दामों में बेहताशा वृद्वि हो रही है। इससे ट्रकों को चला पाना मुश्किल हो रहा है। इसको लेकर आल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के आहवान पर सोमवार को लुधियाना में काला दिवस मनाया जाएगा। इसको लेकर ट्रांसपोर्ट नगर में एक रोष प्रदर्शन किया जाएगा।
सुल्तानपुर में पेट्रोल डीजल के दामो में लगातार वृद्धि से नाराज ट्रांसपोर्ट यूनियन ने आज प्रदर्शन किया। इस दौरान इनके सदस्यों ने रास्ते मे सड़क किनारे ट्रकें खड़ी कर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा डीजल और पेट्रोल के दामो में वृद्धि होने से मंहगाई में वृद्धि स्वाभाविक है। बढ़ती मंहगाई से आम जन के साथ साथ हम मोटर मालिक भी बेहद परेशान हैं। उन्होंने कहा कि ओवरलोड पर सरकार कोई कार्यवाही नही कर रही है। डीजल पेट्रोल की कीमतें तो बधाई जा रही हैं, लेकिन मालभाड़ा अभी भी पुराने रेट पर चल रहा है। इन्ही सब मांगों को लेकर ट्रांसपोर्ट यूनियन के दर्जनों सदस्य अमहट स्थित अकारीपुर में एकत्रित हुये और चक्का जाम कर अपनी नाराजगी व्यक्त की।
इसके साथ ही प्रधानमंत्री, केंद्रीय वित्तमंत्री, केन्द्रीय सड़क परिवाहन मंत्री, राज्य मार्ग मंत्री को हर जिले के डिप्टी कमिश्नर के माध्यम से ज्ञापन भेजे जाएंगे। अगर सरकार ने इस पर कोई ध्यान न दिया और हल न किया गया, तो राष्ट्रीय स्तर पर अनिश्चित काल के लिए हड़ताल पर जाने की रुपरेखा तय कर शीघ्र ट्रकों का चक्का जाम कर दिया जाएगा। इसके लिए सरकार को तीस दिनों का नोटिस देकर हड़ताल की घोषणा कर दी जाएगी।

Exit mobile version