Site icon Samagra Bharat News website

सिपाही पर महिला ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, रास्ते में छोड़कर पति हो गया था फरार

A very shameful incident has come to light from Firozabad, Uttar Pradesh. A woman has accused a constable posted as a driver in Dial 112

समग्र समाचार सेवा
फ़िरोज़ाबाद, 28जून। उत्तर प्रदेश के फ़िरोज़ाबाद से एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है। फ़िरोज़ाबाद के थाना खैरगढ़ के अंतर्गत डायल 112 में चालक के पद पर तैनात सिपाही पर एक महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला ने बताया कि सिपाही और उसके पति ने मायके ले जाने के बहाने उसे कार में बिठा लिया था। उसके बाद उसका पति महिला को कार में ही छोड़कर फरार हो गया। जिसके बाद आरोपी सिपाही ने उसके साथ रेप किया।
फिलहाल आरोपी सिपाही मनोज व महिला के पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। साथ ही आरोपी सिपाही को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।
एसएसपी ने सिपाही को निलंबित भी कर दिया है।

Exit mobile version