Site icon Samagra Bharat News website

उत्तराखंड: राज्य सरकार ने प्रदेश में छह जुलाई तक बढ़ाया कोविड कर्फ्यू, वीकेंड पर पर्यटन स्थल खोलने की तैयारी

समग्र समाचार सेवा
देहरादून, 28जून। उत्तराखंड में साप्ताहिक कोविड कर्फ्यू को छह जुलाई तक बढ़ाया जाएगा। धीरे-धीरे अनलॉक की ओर बढ़ रही प्रदेश सरकार कोविड कर्फ्यू में कुछ और रियायत देने जा रही है। प्रदेश में बाजार शाम सात बजे तक खोलने की तैयारी है। इसके अलावा वीकेंड पर राज्य के प्रमुख पर्यटक स्थलों को खोलने का भी निर्णय हो सकता है।
राज्य में कोविड के मामलों में कमी आने के बाद प्रदेश सरकार चरणबद्ध ढंग से अनलॉक की ओर बढ़ रही है। कोरोना के नए डेल्टा स्वरूप के खतरे को देखते हुए सरकार बाहरी राज्यों के लोगों के राज्य में प्रवेश को लेकर कोई ढील देने को तैयार नहीं है। इसलिए कर्फ्यू के दौरान जो बंदिशें बनी हुई हैं, उन्हें जारी रखा जाएगा। उत्तराखंड में अब शाम सात बजे से सुबह छह बजे तक नाइट कर्फ्यू रह सकता है। सप्ताह में पांच दिन दुकानें खुलेंगी और इनके समय को शाम पांच बजे से बढ़ाकर शाम सात बजे तक करने की तैयारी है।पर्यटन कारोबार को कोविड कर्फ्यू के प्रभाव से बचाने के लिए राज्य सरकार प्रमुख पर्यटक स्थलों को वीकेंड यानी शनिवार और रविवार के लिए खोल सकती है।
कोचिंग और जिम सेंटर भी 50% कैपेसिटी तक खोले जाएंगे शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने कहा कि स्कूल के बच्चों की कोचिंग क्लास अभी फिलहाल बंद रहेंगे।

Exit mobile version