Site icon Samagra Bharat News website

कांग्रेस कोरोना के खिलाफ चलाये हल्ला बोल अभियान: मनवीर सिंह चौहान

BJP's state media in-charge Manveer Singh Chauhan said that if the opposition Congress has to run Thali Thali and Halla Bol campaigns

समग्र समाचार सेवा
देहरादून, 29 जून। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि विपक्षी कांग्रेस को थाली थाली और हल्ला बोल अभियान चलाना है तो वह लोगो के बीच जाकर सेवा कार्य करके और कोरोना के खिलाफ जन जागरूकता अभियान चला सकती है। देश में तीसरी लहर की आशंका के चलते इलाज के साथ जागरूकता की जरुरत अधिक होगी।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस हर परिस्थिति में नफा नुकसान की अधिक सोचती है और चुनाव नजदीक आ रहे हैं तो कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन तेज कर दिए हैं। उसकी मंशा महज सत्ता तक पहुंचना है। उन्होंने कहा कि डीज़ल और पेट्रोल की समस्या अंतराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतो में आयी तेजी का नतीजा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासित प्रदेशों में वैट अधिक लगने के कारण कीमतें अधिक है,लेकिन इस और कांग्रेस का ध्यान नहीं है। जबकि भाजपा शासित प्रदेशो में वैट काफी कम है। और मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत भी प्रदेश में पेट्रोल डीजल पर टैक्स और कम करने जारही है । उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में वैट 25 प्रतिशत से कम है। कांग्रेस कभी वैक्सीन के नाम पर राजनीति कर रही है तो कभी महंगाई के नाम पर।
उन्होंने कहा कि कोरोना काल में भी जनता के बीच जाने के बजाय वह आम आदमी पार्टी के साथ प्रतिस्पर्धा कर रही है। 2 साल से कोरोना की चलते देश के ओधोगिक क्षेत्र और व्यवसाय पर बड़ी मार पड़ी है और केन्द्र हो या राज्य सरकार अभी जीवन बचाने पर ध्यान है। भाजपा की ओर से महज सेवा कार्य किए जा रहे हैं और कांग्रेस को भी अभी सँयम के साथ लोगो के बीच सेवाकार्य में उपस्थिति दर्ज करानी चाहिए।

Exit mobile version