Samagra Bharat News website

इटावा: जनपद में 2 दिन पहले खत्म हुई वैक्सीन, वैक्सीनेशन कराने वाले मायूस लौटे

समग्र समाचार सेवा
इटावा, 30जून। जहां एक तरफ देश में कोरोना के खिलाफ जंग में वैक्सीनेशन को अहम माना जा रहा है साथ ही सरकार ज्यादा से ज्यादा वैक्सीनेशन कराने पर जोर दे रही है वहीं कई जिलों में वैक्सीन नहीं होने से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के इटावा जनपद का है। यहां ग्रामीण क्षेत्र में बने वैक्सीन के 18 सेंटर और शहरी क्षेत्र के 12 सेंटर, वैक्सीन के अभाव में हुए बंद। वैक्सीन लगवाने वाले लोगों को लगातार परेशानी उठानी पड़ रही है। वैक्सीनेशन कराने वाले सैकड़ों लोग दो दिन से प्रतिदिन वापस लौट रहे हैं।

नोडल अधिकारी सत्येंद्र सिंह यादव ने बताया कि अब तक जनपद में 2 लाख 18 हजार से अधिक लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में 18 सेंटर बने हैं । शहरी क्षेत्र में वैक्सीन लगाने वाले 12 सेंटर बने हुए हैं लखनऊ से वैक्सीन की डिमांड की जा रही है वैक्सीन की आपूर्ति जल्द कराई जाएगी। जिससे लोगों को दिक्कत नहीं होगी एक-दो दिन से वैक्सीन के अभाव में लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।

Exit mobile version