Site icon Samagra Bharat News website

धनबाद में भीषण सड़क हादसा- बस दुर्घटना में 40 से अधिक घायल, 4 की हालत गंभीर

A horrific accident took place on GT Road in Rajganj police station area of ​​Dhanbad district of Jharkhand today. The passenger

समग्र समाचार सेवा
रांची, 30जून। झारखंड के धनबाद जिले के राजगंज थाना क्षेत्र में जीटी रोड पर आज भीषण हादसा हुआ। बिहार से बंगाल जा रही यात्री बस अनियंत्रित होकर पीछे से एक खड़े ट्रक में जा घुसी। हादसे में 40 से 50 यात्री घायल हो गए। इनमें से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक आज जीटी रोड पर पहले से खड़े एक ट्रक में अनियंत्रित होकर बस ने पीछे से टक्कर मार दी। इस टक्कर में बस में सवार 40 से अधिक लोग घायल हो गये । बस बिहार के छपरा से कोलकाता जा रही थी। बस में सवार लगभग सभी यात्री मजदूर हैं और कोलकाता मजदूरी करने के लिए जा रहे थे।

दुर्घटना के बाद 108 नंबर की 5 एंबुलेंस घटनास्थल पहुंची। मौके पर नेशनल हाईवे सर्विस की भी एक एंबुलेंस पहुंची। जिसके बाद सभी घायलों को एसएनएमएमसीएच धनबाद लाया गया। दुर्घटना के बाद बस का मेन गेट जाम हो गया था, जिसके कारण यात्रियों को बस से निकालने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बस की खिड़की तोड़कर घायल यात्रियों को निकाला और अस्पताल भेजा। जीटी रोड पर आए दिन हादसे होते रहते हैं, जिसमें लोगों की जान चली जाती है।

Exit mobile version