Site icon Samagra Bharat News website

भारत में अप्रैल में 27,700 शिकायतें मिलीं, गुगल ने सोशल मीडिया से हटाई 59 हजार सामग्री

In April 2021, Google received more than 27,700 complaints related to violations of local laws or personal rights. Due

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 2जुलाई। गूगल को अप्रैल 2021 में स्थानीय कानूनों या निजी अधिकारों के उल्लंघन से जुड़ी 27,700 से ज्यादा शिकायतें मिलीं। जिसके चलते उसने अपने प्लेटफार्म से 59,350 सामग्रियों को हटा दिया। यह जानकारी कंपनी द्वारा जारी पहली मासिक पारदर्शिता रिपोर्ट में सामने आई हैं।

गूगल ने अपनी पहली मासिक पारदर्शिता रिपोर्ट में कहा कि उसे भारत में इस साल अप्रैल में व्यक्तिगत उपयोगकर्ताओं से स्थानीय कानूनों या व्यक्तिगत अधिकारों के कथित उल्लंघन से संबंधित 27,700 से अधिक शिकायतें मिलीं, जिसके चलते 59,350 सामग्रियों को हटाया गया।
गूगल ने 26 मई से लागू हुए आईटी नियमों के तहत अपनी मासिक अनुपालन रिपोर्ट जारी की।

कुल शिकायतों में से 26707 (96.2%) अकेले कॉपीराइट उल्लंघन से जुड़ी थीं। वहीं 357 शिकायतें ट्रेडमार्क, 275 मानहानि को लेकर दर्ज हुई। कंपनी ने यह रिपोर्ट भारत में 26 मई से लागू हुए 80 नियमों के तहत जारी की है। इन नियमों के अंतर्गत 50 लाख से ज्यादा यूजर्स वाले बड़े डिजिटल मंचों को हर महीने अनुपालन रिपोर्ट प्रकाशित करनी होगी।

Exit mobile version