Site icon Samagra Bharat News website

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने की इस्तीफें की पेशकश, संवैधानिक संकटों का दिया हवाला

Uttarakhand Chief Minister Tirath Rawat has now returned to Dehradun after meeting the central leadership. BJP met Chief Minister Tirath Rawat

समग्र समाचार सेवा
देहरादून, 2जुलाई। उत्तराखंड में सत्ता परिवर्तन को लेकर सियासी हलचलों पर सीएम तीरथ सिंह रावत नें विराम लगा दिया है। जी हां मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने इस्तीफें की पेशकश कर दी है।

सीएमं तीरथ सिंह रावत नें इस्तीफें का कारण संवैधानिक संकट बताया है।

बता दें कि आज विगत 2 दिनों से दिल्ली में मौजूद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ रावत अब केंद्रीय नेतृत्व से मिलने के बाद देहरादून लौट थे।  इसी पूरे घटनाक्रम के बीच एक बार फिर से उत्तराखंड में सत्ता परिवर्तन यानी मुख्यमंत्री बदलने की सियासी चर्चाएं भी  जोर पकड़ने लगी थी।

हालांकि अभी तक के कयासों के अनुसार कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज का नाम सबसे आगे है तो वहीं इसके अलावा राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी और धन सिंह रावत का नाम भी नाम चर्चाओं में है।

उत्तराखंड के इतिहास में पहली बार 3 महीनों के भीतर दो मुख्यमंत्री बदल दिए जाएंगे। आगामी कुछ दिनों में उत्तराखंड को अपना 10वां मुख्यमंत्री मिलेगा।

Exit mobile version