Site icon Samagra Bharat News website

इस्लामाबाद के इंडियन हाई कमीशन के रिहायशी इलाके में दिखाई दिया ड्रोन, भारत ने जताई आपत्ति

India has expressed its strong protest over this lapse in the security of the High Commission in Islamabad.

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 2जुलाई। जम्‍मू में एयर फोर्स स्‍टेशन पर हुए ड्रोन हमले के कुछ दिन बाद ही पाकिस्‍तान स्थित भारतीय दूतावास की सुरक्षा में चूक का नया मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक एक ड्रोन को दूतावास के अंदर देखा गया है। भारत ने इस्‍लामाबाद स्थित हाई कमीशन की सुरक्षा में हुई इस चूक पर अपना कड़ा विरोध जताया है।
इस घटना के बाद से ही इलाके की सुरक्षा को लेकर कई तरह के सवाल उठ खड़े हुए हैं। भारत ने लिखित तौर पर ड्रोन के देखे जाने के विषय में सवाल खड़ा किया है।

भारत ने इस मामले को गंभीरता से लिया है और पाकिस्तान सरकार से इसे लेकर कड़ी आपत्ति जताई है और कड़े शब्दों में इसकी निंदा की है। इसके साथ ही विदेश मंत्रालय इस मामले को लेकर आज शाम पांच बजे पाकिस्तान के खिलाफ बयान भी जारी करेगा।

बता दें कि इससे पहले भी रविवार को जम्मू एयरबेस पर ड्रोन से हमला हुआ था. ड्रोन के जरिए किए गए विस्फोट में एयरबेस को काफी नुकसान पहुंचा था, जिसके बाद भारत के बॉर्डर इलाके पर चौकसी बढ़ा दी गई है. एयरबेस पर हुए हमले के अगले दिन आतंकियों ने मिलिट्री स्टेशन पर भी ड्रोन हमला करने की कोशिश की थी. जम्मू के कालूचक स्टेशन पर सुबह 3 बजे ड्रोन देखे गए थे।

Exit mobile version