Samagra Bharat News website

किंग खान की बेटी सुहाना खान की फोटो हुई वायरल, बिखरी जुल्फें देख दीवाने हुए फैंस

समग्र समाचार सेवा
मुंबई, 2जुलाई। बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान की लाडली बेटी सुहाना खानने भले ही बॉलीवुड में कदम नहीं रखा है, लेकिन फैन फॉलोइंग के मामले में किसी भी एक्ट्रेसेस को टक्कर देती हैं। सोशल मीडिया पर सुहाना खान के लाखों फॉलोअर हैं, जो उनकी हर एक्टिविटी पर नजर बनाए रखते हैं।
सुहाना आए दिन अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं, जिन पर उनके फैन भी खूब प्यार बरसाते हैं।

सुहाना की जो फोटो वायरल हुई है उसमें वह बिखरी जुल्फों के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। फोटो में सुहाना का अंदाज उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा है। उन्होंने इस फोटो में ब्लू कलर की ड्रेस पहनी है इसके साथ ही सुहाना ने अपनी ड्रेस से मैचिंग ब्लू नेलपेंट भी लगाया है। जो फोटो में साफ नजर आ रहा है।

बता दें, सुहाना खान इन दिनों पढ़ाई के चलते न्यूयॉर्क में हैं. जहां से सुहाना की तस्वीरें लगातार सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. सुहाना अक्सर ही अपने दोस्तों के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं, जो देखते ही देखते वायरल हो जाती हैं. हाल ही में सुहाना ने अपनी कैट के साथ एक फोटो शेयर की थी, जिसके साथ उन्होंने खुद को भी कैट लेडी बताया था. फोटो में कैप लगाए सुहाना काफी खूबसूरत लग रही थीं।

Exit mobile version