Site icon Samagra Bharat News website

रिलायंस जियो यूजर्स के लिए खुशखबरी- बिना भुगतान किए करें डेटा रिचार्ज, जानिए कैसे

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 3जुलाई। अरबपति उद्योगपति मुकेश अंबानी की रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने अपने उपभोक्‍ताओं के लिए इमरजेंसी डाटा लोन सुविधा की शुरुआत करने की घोषणा की है। जियो यूजर्स जिनका डाटा खत्‍म हो गया है, वह इंस्‍टैंट लोन पर डाटा ले सकते हैं और इसके लिए भुगतान बाद में कर सकते हैं। जियो की इमरजेंसी डाटा लोन सुविधा यूजर्स को एक आसान समाधान की पेशकश करेगी, जो निर्बाध हाई स्‍पीड डाटा अनुभव की निरंतरता को सुनिश्चित करती है।
जियो देश की सबसे युवा लेकिन सबसे बड़ी दूरसंचार ऑपरेटर है। सूत्रों ने कहा कि कंपनी इस बात को समझती है कि प्रत्येक प्रयोगकर्ता विभिन्न कारणों से तत्काल डेटा खरीदने की स्थिति में नहीं होता है. यह सुविधा ऐसे जियो ग्राहकों के लिए जिनका रोजाना का डेटा कोटा समाप्त हो गया है, लेकिन वे तत्काल डेटा रिचार्ज कराने की स्थिति में नहीं हैं. ऐसे ग्राहक अभी डेटा रिचार्ज कर उसका भुगतान बाद में कर सकते हैं।
सूत्रों ने बताया कि इस इस सुविधा के तहत जियो अपने ग्राहकों को एक जीबी (प्रत्येक) के पांच आपात डेटा लोन पैक उपलब्ध कराएगी. प्रत्येक पैक का मूल्य 11 रुपये होगा। इस आपात डेटा लोन की सुविधा का लाभ माईजियो ऐप के जरिये लिया जा सकता है।

 

 

Exit mobile version