Site icon Samagra Bharat News website

आर्ट डायरेक्टर राजू साप्ते ने लगाई फांसी, मौत से पहले बनाया वीडियो

Raju Sapte, the art director of Marathi film and TV show, was found dead at his home in Pimpri Chinchwad town of Maharashtra.

समग्र समाचार सेवा
पुणे, 4जुलाई। मराठी फिल्म और टीवी शो के आर्ट डायरेक्टर राजू साप्ते महाराष्ट्र के पिंपरी चिंचवाड़ कस्बे में स्थित अपने घर पर मृत पाए गए. कथित तौर पर कहा जा रहा है कि राजू साप्ते ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने यह जानकारी साझा की है। अब तक हुई जांच-पड़ताल के आधार पर पुलिस का कहना है कि मजदूर संगठन से जुड़े एक व्यक्ति ने प्रताड़ित किया था, जिसके कारण राजू ने फांसी लगाकर आत्महत्या की।

बता दें कि आत्महत्या से पहले राजू साप्ते ने एक वीडियो बनाया, जिसमें उन्होंने उस व्यक्ति के नाम का जिक्र किया है जो उन्हें प्रताड़ित कर रहा था। वाकाड पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक विवेक मुगालिकर ने बताया कि पुलिस ने वीडियो क्लिप और सुसाइड नोट बरामद कर लिया है। उन्होंने बताया, ‘हमने आत्महत्या के लिए उकसाने का एक मामला दर्ज किया है। आगे की जांच जारी है।

वीडियो में कही ये बात
सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो में राजू साप्ते ने कहा, ‘मुझ पर किसी का बकाया नहीं है। मैं नियमित तौर पर भुगतान कर रहा हूं। मैं फिलहाल पांच प्रोजेक्ट पर काम कर रहा हूं। राकेश मौरिया लोगों को मेरे खिलाफ उकसा रहा है। ऐसे में मैं कोई काम शुरू नहीं कर सकता। वीडियो में अपनी परेशानी जाहिर करते हुए राजू साप्ते ने कहा, ‘राकेश मौरिया के परेशान करने की वजह से ही मुझे हाल में ही एक काम छोड़ना पड़ा. इसी वजह से मैं आत्महत्या कर रहा हूं। मैं न्याय की मांग करता हूं।

Exit mobile version