Site icon Samagra Bharat News website

कोरोना प्रोटाकॉल का पालन नही करना पड़ा भारी, दिल्ली में फिर से बंद हुए ये बाजार

After the relief in the lockdown in Delhi, some markets started reopening. But the Central Market of Lajpat Nagar 2 has now been closed

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 5जुलाई। जहां एक तरफ कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार आ रही कमी को देखते हुए राज्यों में लॉकडाउन व कोरोना कर्फ्यू में ढील दी जाने लगी है। वहीं सरकार कोरोना की तीसरी लहर को लेकर लगातार चेतावनी भी दे रहे है। ऐसे में आम लोगों से बार बार कोरोना के नियमों के पालन करने की सरकार द्वारा अपील की जा रही है। लेकिन इसके बावजूद लोग कोरोना के नियमों का उल्लंघन हो रहा है। कोरोना नियमों का पालन नही करने के कारण दिल्ली के कई बाजारों एक बार फिर से बंद कर दिया गया है।

दिल्ली में लॉकडाउन में मिली राहत के बाद कुछ बाजारें फिर से खुलने लगी. लेकिन लाजपत नगर 2 की सेंट्रल मार्केट को अब अगले आदेश तक के लिए बंद कर दिया गया है. वहीं इस बाबत लाजपत नगर मार्केट ट्रेडर एसोसिएशन से जवाब भी मांगा गया है। वहीं प्रशासन द्वारा पूछा गया है कि उनके खिलाफ एक्शन क्यों न लिया जाए। बता दें कि SDM की निगरानी में एनफोर्समेंट टीम ने लाजपत नगर सेंट्रल मार्केट 2 का निरीक्षण किया और कोविड 19 के नियमों का घोर उल्लंघन पाए जाने के बाद यह कार्रवाई की गई है।

वहीं पुरानी दिल्ली के मशहूर सदर बाजार की रूई मंडी को भी बंद कर दिया है. रूई मंडी को प्रशासन ने 5 और 6 जुलाई को बंद रखने का आदेश दिया है. निरीक्षण के दौरान यहां बाजार में कोरोना के नियमों का उल्लंघन पाया गया. यहां बाजार में बड़े पैमाने पर भीड़ देखी गई और ठेले वाले, वेंडर्स व आम जनता द्वारा कोरोना के नियमों का उल्लंघन किया जा रहा था. इस कारण इसे 2 दिन तक बंद रखने का फैसला लिया गया है।

Exit mobile version