Site icon Samagra Bharat News website

उत्तराखंड: राज्य सरकार ने एक हफ्ते के लिए और बढ़ा कोविड कर्फ्यू, 50 फ़ीसदी क्षमता के साथ शॉपिंग माल खोलने की मिली अनुमति

The state government of Uttarakhand has extended the Kovid curfew for a week. In such a situation, the state government has extended

समग्र समाचार सेवा
देहरादून, 5जुलाई। उत्तराखंड राज्य सरकार ने कोविड कर्फ्यू को एक हफ्ते के लिए और बढ़ा दिया है। ऐसे में राज्य सरकार ने कोरोना कर्फ्यू को 6 जुलाई से बढ़ाकर 13 जुलाई तक कर दिया है।

इस दौरान राज्य सरकार ने छूट के दायरे को भी बढ़ाया है। प्रदेश में अब शॉपिंग माल भी 50 फ़ीसदी लोगों की उपस्थिति के साथ खुल सकेंगे। इन सबके अतिरिक्त जिम और कोचिंग सेंटरों को भी कोरोना कर्फ्यू के दौरान राहत दी है यानी 50 फ़ीसदी उपस्थिति के साथ जिम और कोचिंग सेंटर भी खोले जा सकेंगे। हालांकि, पूर्व में जारी आदेशों को यथावत रखा गया है। यानी पिछले सप्ताह की भांति इस सप्ताह भी सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान शाम 7:00 बजे तक खोले जा सकेंगे।

Exit mobile version