Site icon Samagra Bharat News website

पिछले 24 घंटे में मिले 34,703 कोरोना संक्रमित, 723 लोगों की गई जान

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 6जुलाई। देश में कोरोना संक्रमण के मामले में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। इसके साथ ही मौत के आंकड़े में भी अब कम हो रहे है। लेकिन कोरोना की तीसरी लहर के मद्देनजर एक्सपर्ट्स व डॉक्टरों द्वारा लगातार लोगों को चेतावनी दी जा रही है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी नए आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में 34,703 लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं. बता दें कि बीते कल एक दिन में कुल 723 लोगों की मौत हुई थी. वहीं वर्तमान में कोरोना के कुल 4,64,357 एक्टिव मामले हैं और अबतक कोरोना संक्रमण से 4 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं रिकवरी रेट 97.17 प्रतिशत तक पहुंच गया है।

बता दें कि देश में कोरोना की दूसरी लहर में लाखों लोग संक्रमित हुए व हजारों लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं कोरोना की तीसरी लहर को लेकर सरकार व एक्सपर्ट्स द्वारा लगातार चेतावनी दी जा रही है. संभावना जताई गई है कि कोरोना की तीसरी लहर अगर आती है तो बच्चों को यह ज्यादा नुकसान पहुंचाएगी।

Exit mobile version