Site icon Samagra Bharat News website

भारत के 8 राज्यों के राज्यपालों का तबादला, राष्ट्रपति नें कर्नाटक में नियुक्त किया नया राज्यपाल

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 6जुलाई। आज भारत के 8 राज्यों के राज्यपाल को बदल दिया गया है। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी किए गए आदेश के मुताबिक आठ राज्यों के राज्यपालों को तबादला किया है जिसमें केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल बनाया गया है, हरिबाबू कम्भामपति को मिजोरम का राज्यपाल बनाया गया है, मंगूभाई छगनभाई पटेल को मध्यप्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है तो वहीं राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
वहीं, मिजोरम के राज्यपाल पीएम श्रीधरन पिल्लई को गोवा का राज्यपाल बनाया गया है, हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्या को त्रिपुरा का राज्यपाल बनाया गया है, त्रिपुरा के राज्यपाल रमेश बैस को झारखंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया है तो वहीं हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को हरियाणा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

Exit mobile version