Site icon Samagra Bharat News website

8 जुलाई को होगा मोदी कैबिनेट का विस्तार, 20 नए चेहरों को मिलेगी जगह

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 6जुलाई। केंद्रीय मंत्रिमंडल का विस्तार 8 जुलाई तक संभव है। जानकारी के मुताबिक आठ जनवरी यानि गुरुवार को पीएम मोदी की कैबिनेट का विस्तार किया जाएगा जिसमें 20 नए चेहरों को शामिल करने की संभावनाएं है। इससे पहले आज यानि मंगलवार को केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत को मंत्री पद से हटाकर राज्यपाल के पद पर नियुक्त किया गया है. इससे साफ जाहिर है कि मंत्रिमंडल से कुछ मंत्रियों को मंत्री पद से हटाया जा सकता है और इसकी शुरूआत कर दी गई है।
जानकारी के मुताबिक, कैबिनेट का विस्तार 8 जुलाई यानी गुरुवार को सुबह 10.30 बजे हो सकता है. इससे पहले कई मंत्रियों को दिल्ली बुलाया गया है।

इस बीच असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनावाल को दिल्ली बुलाया गया है। इसके साथ ही ज्योतिरादित्य सिंधिया को भी दिल्ली बुलाए जाने की खबर है. दिल्ली पहुंचने से पहले सिंधिया ने उज्जैन में महाकाल की पूजा अर्चना की।
पीएम कैबिनेट में शामिल होनेवाले नए नामों में ज्योतिरादित्य सिंधिया, सर्वानंद सोनोवाल, नारायण राणे, शांतनु ठाकुर, पशुपति पारस, सुशील मोदी, राजीव रंजन, संतोष कुशवाहा, अनुप्रिया पटेल, वरुण गांधी, प्रवीण निषाद मुख्य रूप से शामिल हैं. इन सबके अलावा कुछ मंत्रियों की केंद्रीय कैबिनेट से छुट्टी दी जा सकती है।

Exit mobile version