Site icon Samagra Bharat News website

दिल्ली, कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये के पार, जानें आपके शहर का रेट

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 7जुलाई। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में मामूली गिरावट के बावजूद बुधवार को सरकारी तेल विपणन कंपनियों (ओएमसी) ने ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी की. पेट्रोल और डीजल की दरों में क्रमश: 35 पैसे और 17 पैसे की बढ़ोतरी की गई।

आज की बढ़ोतरी के बाद दिल्ली और कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये प्रति लीटर को पार कर गई. राष्ट्रीय राजधानी में एक लीटर पेट्रोल 100.21 रुपये और कोलकाता में 100.23 रुपये पर बिक रहा है. मुंबई में पेट्रोल की कीमत 106 रुपये प्रति लीटर को पार कर गई है, जबकि चेन्नई में इसकी कीमत 101.06 रुपये प्रति लीटर है।

बेंगलुरु, भुवनेश्वर, हैदराबाद, जयपुर, पटना और तिरुवनंतपुरम जैसे प्रमुख शहरों सहित दो दर्जन से अधिक शहर ऐसे हैं जहां पेट्रोल की कीमत तीन अंकों को पार कर गई है।

नई दिल्ली में डीजल की कीमत 89.53 रुपये प्रति लीटर और मुंबई में 97.09 रुपये प्रति लीटर हो गई है. कोलकाता में कीमत 92.50 रुपये प्रति लीटर है, और यह चेन्नई में 94 रुपये प्रति लीटर को पार कर गई है. दरअसल, राजस्थान के श्रीगंगानगर में भी डीजल की कीमत तीन अंकों के पार पहुंच गई है.

Exit mobile version