समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 9जुलाई। केंद्रीय रेल, संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने 08 जुलाई, 2021 को रेल भवन, इलेक्ट्रॉनिक्स निकेतन और संचार भवन में पदभार ग्रहण किया।

1970 में जन्मे श्री अश्विनी वैष्णव ओडिशा से राज्य सभा के सदस्य हैं। उन्होंने सुंदरगढ़, बालासोर, कटक और गोवा के लोगों को अपनी सेवाएं दी हैं। उन्होंने आईआईटी कानपुर से मास्टर्स इन टेक्नोलॉजी और वॉर्टन से एमबीए की डिग्री हासिल की है।