Samagra Bharat News website

वरिष्ठ आईपीएस अभिनव कुमार का प्रमोशन, आज से संभालेंगे मुख्यमंत्री के अपर प्रमुख सचिव का पदभार

समग्र समाचार सेवा
नैनीताल, 9 जुलाई। उत्त्तराखंड की नौकरशाही में नए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पदभार ग्रहण करने के बाद से ही बड़े बदलाव किये जा रहे हैं। मुख्य सचिव और अपर मुख्य सचिव के बाद अब वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अभिनव कुमार को अपर प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

अभिनव कुमार के पास वर्तमान में अपर पुलिस महानिदेशक प्रशासन का दायित्व है। उनकी गिनती प्रदेश के ईमानदार पुलिस अफसरों में की जाती है।

जानकारी के मुताबिक अन्य पुलिस अधिकारियों को भी शासन में बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है, जिनमे केवल खुराना और श्वेता चौबे पुलिस विभाग से एवं कुछ अन्य आईएएस अधिकारियों के दायित्व में परिवर्तन हो सकता है। कई जिलों के डीएम और कप्तान बदले जाएंगे।

Exit mobile version