Site icon Samagra Bharat News website

फिल्म ‘भेड़िया’ के लिए तैयार हुए वरुण धवन, नए हेयर स्टाइल में शेयर किया लुक

Actor Varun Dhawan took to social media to announce that the shooting of his upcoming film "Bhediya" is over,

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 9जुलाई। अभिनेता वरुण धवन ने सोशल मीडिया पर अपनी आने वाली फिल्म ‘भेड़िया’ की शूटिंग खत्म होने की जानकाी देते हुए कहा कि बस एक काम बचा हुआ है। इसके साथ ही वरुण ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की हैं, जिसमें वह शीशे के सामने लंबे बाल और दाढ़ी के साथ नजर आ रहे हैं।

अभिनेता ने लिखा है, “आखिरी दिन..अगले 24 घंटों में ‘भेड़िया’ के कुछ आखिरी मुख्य दृश्यों को फिल्माया जाएगा। चूंकि हमें फिल्म से जुड़े किसी भी दृश्य की तस्वीर को जारी करने की इजाजत नहीं दी गई इसलिए यह आखिरी बार है जब मैं आईने के सामने आया और कुछ समय के लिए रूककर कहा कि मेरे निर्देशक ने मुझमें जो कुछ बदलाव किए हैं, उन्हें अलविदा कहने का समय आ गया है।”

बता दें कि यह एक सुपरनैचुरल थ्रिलर फिल्म है, जिसमें कृति सेनन, अभिषेक बनर्जी और दीपक डोबरियाल मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 14 अप्रैल, 2022 में रिलीज होने वाली है।

 

Exit mobile version