समग्र समाचार सेवा
दक्षिण दिल्ली, 9जुलाई। आज भारतीय जनता पार्टी संगम विहार वार्ड संख्याः 84-एस द्वारा दक्षिणी दिल्ली गुर्जर चौंक, संगम विहार में पानी की किल्लत पर विशाल प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा मण्डल अध्यक्ष अभिषेक तिवारी ने किया।

इस अवसर भाजपा जन-आंदोलनकारियों को संबोधित करते हुए डॉ. जौली ने बताया कि दिल्ली जल बोर्ड का नेतृत्व ‘‘आप’’ पार्टी नेता व विधायक राघव चड्ढा कर रहे हैं। इसका 2020-21 का वार्षिक बजट 3,724 करोड़ रहा। तथा वर्तमान में जल बोर्ड का कर्जा 26 हजार करोड़ का है। 467 करोड़ रू0 का आबंटन मुफ्त जीवन रेखा जल योजना के लिए प्रस्तावित किया गया था।
घनी आबादी वाली बस्ती संगम विहार व देवली में स्थानीय विधायकों की मिलीभगत से जल बोर्ड के सरकारी टैंकर खुलेआम बेचे जा रहे हैं। पीने के पानी की पाइप लाइन योजना भी टॉय-टॉय फिस्स साबित हुई।