Site icon Samagra Bharat News website

12 जुलाई को आयोजित होगी भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक

समग्र समाचार सेवा
देहरादून, 10 जुलाई। भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक प्रदेश मुख्यालय में 12 जुलाई सोमवार को आयोजित की गई है। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक सांय 4 बजे होगी जिसमें सभी प्रदेश पदाधिकारियों के अलावा जिलाध्यक्ष भी शिरकत करेंगे। बैठक में भावी योजनाओं और सेवा ही संगठन के कार्यो को आगे बढ़ाने के लिए
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। 13 जुलाई को प्रदेश के सभी सातों मोर्चो के पदधिकारियों के साथ प्रदेश मुख्यालय में बैठक आयोजित की गई वैठक सुबह 11 बजे आयोजित की गई है। बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक व प्रदेश महामंत्री संगठन श्री अजेय भी शरीक होंगे। सभी पदधिकारियों और मोर्चो के अध्यक्ष को इस बारे में अवगत करा दिया गया है।

Exit mobile version