Site icon Samagra Bharat News website

कोरोना जांच की अनिवार्यता से सुरक्षित हुए उत्तराखंड के पर्यटक स्थल- पर्यटन सचिव श्री दिलीप जावलकर

समग्र समाचार सेवा
देहरादून, 10 जुलाई। तेजी से कम होते कोरोना के मामलों के बीच उत्तराखंड सरकार ने देश-दुनिया के पर्यटकों को बड़ी राहत दी है। इसके साथ ही पर्यटक स्थलों में प्रवेश से पहले कोरोना आरटीपीसीआर की नेगेटिव रिपोर्ट को अनिवार्य करने से पर्यटक स्थल सुरक्षित हुए हैं।

वीकेंड पर मसूरी और नैनीताल आने वाले पर्यटकों को कोरोना जांच की नेगेटिव रिपोर्ट दिखानी पड़ रही है। व्यापारियों का कहना है कि इस फैसले से पर्यटक स्थल में कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोकने के साथ अनावश्यक भीड़ को भी काबू किया जा रहा है। प्रशासन के इस निर्णय से व्यापारी पूरी तरह से खुश हैं। इससे पर्यटक स्थलों पर बढ़ रहे दबाव को भी कम किया जा रहा है। जिससे जाम की स्थिति पैदा नहीं हो रही है।

पर्यटन सचिव श्री दिलीप जावलकर ने कहा, ‘‘प्रदेश में पर्यटक स्थलों पर व्यवस्था को बनाए रखने के लिए आरटीपीसीआर की नेगेटिव रिपोर्ट को अनिवार्य किया गया है। राज्य में पर्यटकों को कोविड उचित व्यवहार के लिए मास्क, सेनेटाईजेशन, समाजिक दूरी का कढ़ाई से अनुपालन कराने के निर्देश दिये गये हैं।’’

Exit mobile version