Site icon Samagra Bharat News website

विधायक खजानदास द्वारा हंस फाउंडेशन के सस्थापक द्वारा गरीब जरूरतमंदो को वितरित किये 200 राशन किट

200 ration kits distributed by MLA Shri Khajandas to the poor needy by the founder of Hans Foundation

समग्र समाचार सेवा
देहरादून, 11जुलाई। पिछले एक बर्ष से वैश्विक आपदा कोविड-19 एवं समय-समय पर लॉकडाउन से जूझ रहे तमाम असहाय, गरीब, मजदूर एवं जरूरतमंद (जो दैनिक मजदूरी एवं निजी क्षेत्रों में रोजगार कर अपना एवं अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे) के सामने उत्पन्न रोजी-रोटी के संकट को दूर करने हेतु राजपुर रोड़ विधानसभा के विधायक खजानदास जी लगातार जरूरतमंदो की खाद्यान्न व्यवस्था के लिए एक समर्पित जननायक के रुप में दिन-रात लगे है। इसी कड़ी मे आज विधायक खजानदास द्वारा हंस फाउन्डेसन के सस्थापक भोले जी महाराज,  मंगला माता जी के सहयोग से राजपुर रोड़ विधानसभा के करनपुर मण्डल के 09 वार्डो में गरीब जरूरतमंदो को 200 राशन किट्ट वितरित किये।

श्री दास ने कहा कि माता मंगला जी के हंस फाउन्डेसन द्वारा मानवजाति के कल्याण हेतु पिछले कई बर्षो से जो बीड़ा उठाया गया है के कारण आज स्वास्थ्य के क्षेत्र में जहाँ एक ओर हजारों जरूरतमंद बिमार लोगो को नया जीवन दान मिला है वही दूसरी ओर इस वैश्विक महामारी में देश के विभिन्न हिस्सों में अब तक लाखो जरूरतमंदो को राशन किट्ट एवं आवश्यक सामग्री वितरण कर जनसेवा का कार्य जारी है।

विधायक श्री दास ने कहा कि इस संकट की घड़ी में हर एक सजग एवं समृद्ध देशवासी द्वारा किसी न किसी रूप में जरूरतमंदो की लगातार मदद की जा रही है। उन्होने इस संकट की घड़ी में केन्द्र, राज्य सरकारो एवं जरूरतमंदो की मदद करने वाले सभी दानदाताओ एवं संगठनो का आभार व्यक्त करते हुये कहा कि आप सभी के सहयोग एवं संकल्प से देश में लगातार मरीजो की संख्या कम हो रही है।

इस अवसर पर मेयर देहरादून श्री सुनील उनियाल गामा, पार्षद श्री अनिल रस्तोगी, संजय खण्डूडी, राकेश मंजखोला, सतीश कपूर, बिट्टू सोनकर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री हरीश डोरा, भाजपा महानगर मंन्त्री श्री सुनील शर्मा, मण्डल अध्यक्ष भाजपा करनपुर मण्डल श्री विजय थापा, मण्डल महामंन्त्री श्री अजय तिवाड़ी, राहुल लारा सहित कई उपस्थित रहे।

Exit mobile version