Site icon Samagra Bharat News website

महाराष्ट्र के 15 जिलों फिर बढें कोरोना के मामलें, फिर से लग सकता है लॉकडाउन

While the second wave of corona infection is gradually decreasing in various states in the country, the increasing number of corona

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 12जुलाई। देश में जहां विभिन्न राज्यों में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर धीरे-धीरे कम होती जा रही है, वहीं महाराष्ट्र के 15 जिलों में कोरोना के बढ़ते मरीजों ने राज्य और केंद्र सरकार की चिन्ता फिर बढ़ा दी है। ऐसा इसलिए हुआ कि पाबंदिया हटते ही लोगों ने लापरवाही शुरू कर दी थी। अभी देश में सबसे ज्यादा कोरोना के मरीज इसी राज्य के हैं। यहां बढ़ते मामलों और लोगों की लापरवाही को देखते हुए ऐसा प्रतीत होता है कि राज्य में एक बार फिर से लॉकडाउन लग सकता है।

आज कोरोना के आंकड़े जारी होने के बाद पता चलता है कि देश में कोरोना पॉजिटिविटी रेट अब 2.25 प्रतिशत तक आ गया गया है. मध्य प्रदेश में तो कोरोना से संक्रमितों की संख्या अब जीरो पर पहुंच गयी है. इससे यह कहा जा सकता है कि देश में कोरोना से जुड़े हालात कंट्रोल में हैं. लेकिन महाराष्ट्र और केरल के अलावा उत्तर पूर्व के राज्यों में एक बार फिर से स्थिति बिगड़नी शुरू हो गई है।

देश में आज भी कोरोना संक्रमण से अत्यधिक प्रभावित जिलों में सबसे ज्यादा जिले महाराष्ट्र के हैं, जो सबसे अधिक चिंता की वजह बन रही है. महाराष्ट्र के 15 जिलों के बाद दूसरे नंबर पर केरल का स्थान है. केरल में 14 जिले कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित हैं. इसके बाद तमिलनाडू (12), ओडिसा (10), आंध्रप्रदेश (10), कर्नाटक (10) का नंबर आता है. इनके बाद आसाम (6) और पश्चिम बंगाल (4) का नंबर है. इनके बाद छोटे राज्यों का नंबर है. इनमें मेघालय (2), मणीपुर (2), त्रिपुरा (1), गोवा (1), मिजोरम (1), पुद्दुचेरी (1), अरुणाचल प्रदेश (1) हैं।

Exit mobile version