Site icon Samagra Bharat News website

तीन महीने बाद सस्ता हुआ डीजल, लेकिन पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी, जानें आज का रेट

Petrol prices once again rose to a new record level today, while diesel became cheaper after almost three months. Earlier on Sunday

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 12जुलाई। पेट्रोल के दाम आज एक बार फिर बढ़कर नये रिकॉर्ड स्तर पर पहुँच गये जबकि डीजल करीब तीन महीने बाद सस्ता हुआ। इससे पहले रविवार को कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ था। दिल्ली में सोमवार की बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल की कीमत पहली बार 101 रुपये और मुंबई में 107 रुपये प्रति लीटर के पार पहुँच गई है।

अग्रणी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल का मूल्य 28 पैसे बढ़कर 101.19 रुपये प्रति लीटर पर पहुँच गया। डीजल 15 अप्रैल के बाद पहली बार 16 पैसे सस्ता होकर 89.72 रुपये प्रति लीटर पर आ गया। पश्चिम बंगाल चुनाव के दौरान 15 अप्रैल को आखिरी बार देश में पेट्रोल-डीजल के दाम घटाये गये थे। इसके बाद 87 दिन तक या तो दाम बढ़े या स्थिर रहे। आज 88वें दिन डीजल सस्ता हुआ है जबकि पेट्रोल की महँगाई जारी है।

पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं।

देश के चार महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल के दाम इस प्रकार है

शहर का नाम——पेट्रोल रुपये/लीटर——डीजल रुपये/लीटर

दिल्ली————— 101.19—————— 89.72

मुंबई-—————107.20—————— 97.29

चेन्नई—————-101.92-—————–94.24

कोलकाता————101.35—————-—92.81

Exit mobile version