Site icon Samagra Bharat News website

टीम इंडिया के पूर्व फिरकी गेंदबाज़ हरभजन सिंह दूसरी बार बने पिता,पत्नी गीता बसरा ने दिया बेटे को जन्म

Former India spinner Harbhajan Singh's wife and actress Geeta Basra has become a mother for the second time. Geeta Basra

समग्र समाचार सेवा
मुंबई, 12जुलाई। टीम इंडिया के पूर्व फिरकी गेंदबाज़ हरभजन सिंह की पत्नी और एक्ट्रेस गीता बसरा दूसरी बार मां बनी हैं। गीता बसरा ने बेटे को जन्म दिया है। हरभजन सिंह और गीता बसरा पहले से एक बेटी के पेरेंट्स हैं। जिसका नाम हिनाया हीर प्लाहा है। हिनाया का जन्म 27 जुलाई 2016 को हुआ था। भज्जी ने इस बात की जानकारी ट्विटर पर दी हैं।

भज्जी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि हम भगवान का शुक्रिया अदा करते हैं कि उन्हें बेटे के रूप में अपना आशिर्वाद दिया है। मां और बच्चा दोनों ठीक है। सभी को शु्क्रिया। फैन्स अब सोशल मीडिया पर भज्जी को जमकर इसके लिए बधाई दे रहे हैं।

बता दें कि 29 अक्टूबर 2015 को गीता बसरा ने क्रिकेटर हरभजन सिंह से पंजाब के जालंधर में शादी की थी। उनकी शादी में क्रिकेट और फिल्म जगत के नामी सितारों ने शिरकत की थी। अपनी प्रेग्नेंसी के वक्त गीता बसरा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आई थीं। गीता के प्रेग्नेंसी लुक्स सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे।

Exit mobile version